हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर शिमला में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बेरोजगार पशु चिकित्सक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मुलाकात की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिलाकर और उन्हें बेरोजगार पशु चिकित्सकों की मांगों से अवगत करवाया। संघ के अध्यक्ष डॉ. रजत चौधरी ने मांग की कि लोकसेवा आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करे। पशुधन के बेहतर रखरखाव के लिए प्रदेश की हर डिस्पेंसरी व हर गोसदन में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति व प्रदेश में पशु चिकित्सकों की बैकलॉक भर्तियां करें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पशु धन की देखभाल और पशु धन के विकास के प्रति कृत संकल्प हैं। वे पशु पालन व्यवसाय से जुडे़ सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह से अवगत हैं। पशुपालन मंत्री ने बेरोजगार पशु चिकित्सकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में पशुपालन सचिव अजय कुमार शर्मा ओर पशु पालन निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. अनुपम मित्तल से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।