फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पांवटा में तीन की मौत, बर्फीले तूफान में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू

Sun, 04 Oct 2026 05:52 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल की आज की टॉप न्यूज में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मंडी में महिला-बच्चे की हालत गंभीर, पांवटा में हादसे में तीन की मौत, कर्मचारियों को डीए की उम्मीद और 18,370 फीट पर काजल की उपलब्धि शामिल है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में मौसम से लेकर सड़क हादसों, कर्मचारियों और खेल जगत तक रविवार को कई अहम खबरें सामने आईं। मौसम विभाग ने 5 से 10 अक्तूबर के बीच बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 6 से 8 अक्तूबर के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मंडी में महिला और चार साल के बच्चे के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया, दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। पांवटा साहिब में पुराने यमुना पुल पर कार और ट्रेलर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को डीए मिलने की उम्मीद से राहत की खबर सामने आई है। हिमाचल के लिए गौरव की बात यह रही कि मंडी की एनसीसी कैडेट काजल ने 18,370 फीट ऊंची परंगला चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
विज्ञापन



 

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 5 से 10 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अक्तूबर के बीच मौसम करवट ले सकता है। 6 से 9 अक्तूबर के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 6 से 8 अक्तूबर के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 

मंडी में महिला और चार साल के बच्चे ने निगला जहरीला पदार्थ, दोनों गंभीर
मंडी के घटासनी-बरोट क्षेत्र में महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

दीपावली से पहले कर्मचारियों को DA मिलने की उम्मीद, लेक्चरर संघ ने किया स्वागत
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सरकार की ओर से डीए देने की घोषणा का हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने स्वागत किया है। संघ ने कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों और एरियर से जुड़े मामलों को भी जल्द सुलझाने की मांग उठाई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

पांवटा साहिब में भीषण हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
सिरमौर के पांवटा साहिब में पुराने यमुना पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार और ट्रेलर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

18,370 फीट ऊंची परंगला चोटी पर काजल ने फहराया तिरंगा
मंडी की एनसीसी एयर विंग कैडेट काजल ने 18,370 फीट की ऊंचाई पर स्थित परंगला चोटी पर पहुंचकर तिरंगा और एनसीसी ध्वज फहराया। वह अखिल भारतीय अपराजिता-परंगला ट्रेक-2026 में हिमाचल से चयनित कैडेट थीं। कठिन परिस्थितियों के बीच इस अभियान को पूरा कर उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

वन्यजीव सप्ताह में शिमला के रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश
वन्यजीव सप्ताह के तहत शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को जागरूकता और फिटनेस का अनोखा संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: रुपिन पास में बर्फीले तूफान में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू, 1,700 भेड़-बकरियां सुरक्षित
किन्नौर के रुपिन पास के समीप भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 29 और 30 सितंबर को चलाए गए अभियान में करीब 1,600 से 1,700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को जिंदा बाहर निकाला। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज: रेजिडेंट डॉक्टर से कथित छेड़छाड़, लैब टेक्नीशियन निलंबित
कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में ब्लड बैंक में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संज्ञान लेते हुए आरोपी लैब असिस्टेंट/टेक्नीशियन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें