हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सुक्खू-जयराम में नोकझोंक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की बैठक 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए। विपक्ष की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद जारी रखने का सुझाव दिया गया। प्रश्नकाल को शुरू करने को कहा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। पहले स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद करवाया जा चुका है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन 1 अक्तूबर से 18 नवंबर 2026 तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं नवंबर में अभी तक सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक सप्ताह तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
शिलाई गोलीकांड: आरोपी गिरफ्तार, बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची थी साजिश
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर एक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे की ओर से घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में हत्या की साजिश रची थी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने दी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष की नारेबाजी
तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर हिमाचल को बेचने के आरोप लगाए। कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा लॉबी में एकजुट हुए। उन्होंने भाजपा के विरुद्ध लगातार नारेबाजी की। इसके बाद हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सभी नेता नारेबाजी करते हुए विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़े।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जोरावर स्टेडियम में कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जोरावर स्टेडियम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें कला अध्यापक संघ सहित शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इन संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कुल्लू के नसोगी के काटेज में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
मनाली के नसोगी में गत रात एक काटेज में अचानक आग लग गई। आग की घटना में काटेज को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना गत रात करीब 12 बजे की है। काटेज में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग को करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हजारों किलोमीटर का सफर कर पहुंचे प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय
सर्दियों की दस्तक के साथ ही मंडी जिला की नदियों, झीलों और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट गूंजने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अक्तूबर से शुरू हो गया है। नवंबर और दिसंबर में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अपने मूल देशों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और जलस्रोतों के जमने के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मंडी के अपेक्षाकृत अनुकूल वातावरण में पहुंचते हैं। फरवरी तक ये पक्षी यहां प्रवास करेंगे। इनके आने से जहां जलाशयों की रौनक बढ़ गई है, वहीं पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल का कर्ज बढ़ने पर सदन में भिड़े सुक्खू-जयराम, तीखी बहस के बीच जमकर हुआ हंगामा
हिमाचल प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में आमने-सामने आ गए। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच कर्ज के आंकड़ों को लेकर तीखी बहस हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम इतिहास में एक लाख करोड़ रुपये कर्ज की सीमा पार करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज होगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लिए गए कर्ज का हिसाब सामने रखा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर