सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके। वहीं हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता। इस बात की खूबसूरत मिसाल मंडी जिले के करसोग उपमंडल के कुटी गांव में देखने को मिली, जहां इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की बेटी नेहा चौहान के साथ विवाह रचाया। उधर, नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। वहीं राफेल विमानों और भारतीय सेना को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को हमीरपुर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।