फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंत्री नेगी के बयान पर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, भाजयुमो भी सड़कों पर उतरा

Mon, 23 Nov 2026 04:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/शिमला।

सार

पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नेगी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इसके बाद मंत्री का पुतला दहन किया गया। 
विज्ञापन
हमीरपुर में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री जगत सिंह नेगी की राफेल विमानों और भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी का विरोध हुआ। हमीरपुर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नेगी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इसके बाद मंत्री का पुतला दहन किया गया। उन्होंने नेगी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन



गुलेरिया ने कहा कि भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है। सैनिक कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं और सर्वोच्च बलिदान देते हैं। सेना और देश की रक्षा क्षमताओं पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री की टिप्पणी से पूर्व सैनिकों में गहरा रोष है। कांग्रेस सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह मंत्री के बयान से सहमत है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी सरकार का आधिकारिक पक्ष सामने रखने की मांग की गई। गुलेरिया ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है। सेना और सैनिकों का सम्मान दलगत राजनीति से ऊपर है। राफेल भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर तथ्यों के आधार पर ही बात होनी चाहिए।
विज्ञापन


हिमाचल वीरभूमि और माफी की मांग
गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक वीरभूमि है। यहां के हजारों परिवारों का सशस्त्र सेनाओं से गहरा जुड़ाव है। प्रदेश के अनेक जवानों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में पूर्व सैनिकों की भावनाओं की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने मंत्री से बयान का संदर्भ स्पष्ट करने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी अनूप ठाकुर भी उपस्थित थे।

Trending Videos
विज्ञापन

सेना के सम्मान में सड़कों पर उतरा भाजयुमो
वहीं भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने बताया कि विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले जलाए। युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और सार्वजनिक रूप से जवाबदेही तय करने की मांग की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पालमपुर, चंबा, हमीरपुर, महासू, किन्नौर और कुल्लू सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन किए। पालमपुर में धर्मशाला बाईपास चौक पर दोपहर दो बजे पुतला दहन किया गया, जबकि चंबा जिला मुख्यालय, हमीरपुर के झांसी पार्क, महासू के गुमा (कोटखाई), किन्नौर के पिओ बाजार और कुल्लू के ढालपुर चौक में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। भाजयुमो ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर मंत्री जगत सिंह नेगी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। युवा मोर्चा के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री के बयान का बचाव किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सेना के सम्मान से जुड़े मामले में सरकार अब तक चुप क्यों है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें