फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सह प्रभारी बोले- पांचों सीटें जितवाएं, ऊना को मिल सकता है बड़ा पद

Mon, 22 Nov 2021 11:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि अब एक ही जिम्मेदारी बचती है, वह भी आप एकजुट रहे और पांचों सीटें जितवातें हैं तो निश्चित तौर पर विश्वास है कि उस पर भी हाईकमान विचार करेगा। उनके इस संबोधन के साथ ही तालियों के साथ मुकेश अग्निहोत्री के नारे लगने हॉल में शुरू हो गए।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त इशारों ही इशारों में ऊना जिला से सीएम पद की दावेदारी को मजबूत कर गए। उन्होंने कहा कि ऊना जिले ने कांग्रेस की ओर से सौंपी गई हर जिम्मेदारी का निर्वहन बखूभी किया है। यदि अब विस चुनाव में पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में डाली जाती हैं तो ऊना जिला को एकमात्र बची बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वह सोमवार को जिला कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


ऊना शहर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने ऊना जिला को हमेशा न्याय दिया है। ऊना को विस उपाध्यक्ष, मंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, नेता विपक्ष पद की जिम्मेवारी दी है। अब एक ही जिम्मेदारी बचती है, वह भी आप एकजुट रहे और पांचों सीटें जितवातें हैं तो निश्चित तौर पर विश्वास है कि उस पर भी हाईकमान विचार करेगा।

उनके इस संबोधन के साथ ही तालियों के साथ मुकेश अग्निहोत्री के नारे लगने हॉल में शुरू हो गए। संजय दत्त ने कहा कि वह अब तक 68 में से 28 हलके में जा चुके हैं। आने वाले दो माह में 40 हलके में भी जाकर साथियों से मिला जाएगा। इस दौरान हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेता की बात सुनी जा रही है। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर दिया और सबको एक साथ चलने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कार्यकर्ता का सम्मान देने की बात कही। बैठक से पहले ऊना शहर में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सह प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। बैठक हॉल में पहुंचते ही राकेश कालिया के समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ में शामिल नेता भी पहुंचे हुए थे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, विधायक सतपाल रायजादा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुटलैहड़ विवेक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला महासचिव वरूण पुरी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें