हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों पांवटा साहिब और नाहन के बाद मध्य पर्वतीय क्षेत्र शिमला में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ है। रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक पावंटा साहिब में न्यूनतम तापमान 15.0, नाहन में 12.2 और शिमला में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से कम रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ।