फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: पारंपरिक परिधान पहन मतदान करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के वोटर

Wed, 27 Oct 2021 10:58 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि टशीगंग मतदान केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ काजा टशी डोलकर को टशीगंग मतदान केंद्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि टशीगंग मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे ऊंचा टशीगंग मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर 15255 फीट (4650 मीटर) की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा टशीगंग मतदान केंद्र 30 अक्तूबर को मतदान के लिए दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। क्षेत्र की सबसे उम्रदराज 76 वर्षीय सोनम डोलमा के वोट से मतदान का शुभारंभ होगा। पोलिंग पार्टी समेत सभी मतदाता पारंपरिक परिधानों में नजर आएंगे। मतदाताओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच खतग पहना कर स्वागत किया जाएगा।  हालांकि, मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत किब्बर के टशीगंग मतदान केंद्र में मतदान करवाना प्रशासन व चुनाव आयोग के लिए आसान नहीं रहेगा।

विज्ञापन


ऐसे में यहां शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि टशीगंग मतदान केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ काजा टशी डोलकर को टशीगंग मतदान केंद्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि टशीगंग मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। देश-दुनिया की नजर इस मतदान केंद्र पर टिकी है, जिसे दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। टशीगंग मतदान केंद्र में सबसे बड़ी उम्र की महिला मतदाता से मतदान का शुभारंभ करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें