फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग: पुलिस में भर्ती होंगे पूर्व सैनिक, इंटरव्यू कल से

Sun, 09 Oct 2022 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

दस अक्तूबर को जिला बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और सिरमौर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कल्याण विभाग के तहत पुलिस विभाग में पूर्व सैनिकों के कोटे से पद भरने के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर में 10 और 11 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में 31 अक्तूबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2021 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। हालांकि, पूर्व में विभाग ने सेवानिवृत्ति की कट ऑफ तिथि 31 अक्तूबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2020 निर्धारित की थी। विभाग ने कट ऑफ तिथि को एक साल और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

 
अब 31 दिसंबर, 2021 तक रिटायर हुए पूर्व सैनिक पुलिस विभाग में आरक्षी और चालकों के पदों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं। दस अक्तूबर को जिला बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और सिरमौर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। 11 अक्तूबर को जिला कांगड़ा, शिमला, सोलन, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार सुबह दस बजे से होंगे। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों की उम्र 45 वर्ष से कम और लंबाई पांच फीट छह इंच से कम नहीं होनी चाहिए।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की उम्र 45 से कम और लंबाई पांच फीट चार इंच से कम नहीं होनी चाहिए। इन साक्षात्कार में वह अभ्यर्थी शामिल नहीं होंगे, जो पिछले साक्षात्कार में आ चुके हैं और उनके नाम प्रतीक्षा सूची में हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित की गई नई तिथि तक सेवानिवृत्त हुए हैं, वे इस साक्षात्कार में अपने सभी दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि दस और ग्यारह अक्तूबर को पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार पूर्व सैनिक रोजगार सेल में आयोजित किए जाएंगे। पूर्व सैनिक इनमें भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट से ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें