फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चुनाव आयोग के निर्देश पर हिमाचल में 75 नायब तहसीलदारों के तबादले

Fri, 07 Oct 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने 75 नायब तहसीलदारों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने जारी किए हैं। 
विज्ञापन
प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार चंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 75 नायब तहसीलदारों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने जारी किए हैं।  नायब तहसीलदार भरत भूषण को कुल्लू के जरी, जगदीश चंद को झंडुता, उमा दत्त बिलासपुर सदर, विजय कुमार मंडी सदर, दौलत राम बगशाड़, संजीव कुमार रिवाल्वर, संतोष कुमार हमीरपुर, जगदीश कुमार मकरेड़ी, सुशील कुमार कांगो, प्रेम चंद मंडप, बलवंत सिंह कलोल, कृष्ण चंद हरलोग, मुरारी लाल को मंडलायुक्त मंडी, हुकुम राम बालीचौकी, केशव राम लाहौल-स्पीति के जहालम, महेंद्र कुमार  लडभड़ोल, राम पाल जोगिंद्रनगर, हेमराज बलद्वाड़ा और अतर सिंह को मंडी के अशला के लिए ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें पूरी सूची

इसी तरह प्रवीन कुमार को नाहन, दलीप सिंह रोहनाट, हीराचंद शिमला, प्रेम लाल धामी, दीपक सूद  नारग, प्रदीप मेहता दाड़लाघाट, राम सेन किन्नौर के हनग्रान, मलक राम सिरमौर के सतौन, जगदीश शर्मा शिमला, जगदीश कुमार जलोग, पवन कुमार  देहा, राम भज कोटगढ़, देवेंद्र कुमार  थेलीचकटी, दयानंद  जांगला, नानक राम ज्यूरी, जय राम शर्मा पंजेहरा और कमल कुमार को कालाअंब तैनात किया गया है। वहीं, सौरभ धीमान को समरकोट, कृष्ण लाल शिमला, सोहन लाल को बल्देयां, मदन लाल धमवाड़ी, फरीद मोहम्मद मतियाना, सलीम मोहम्मद कोटी, बंसी राम बड़ागांव, जगत राम सिरमौर के राजपुर, अश्वनी कुमार सिरमौर के खूरूनवाला, चेनराम  टापरी और मोहन लाल को सिरमौर के हरिपुरधार में तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरम सिंह को बड़सर, परविंद्र कुमार हरोली, जोगेंद्र पाल मंडलायुक्त कांगड़ा, विजय कुमार चंबा के ककारला, भूपेंद्र सिंह चंबा के धरवाला, कुलतार सिंह ऊना के जोल, सीताराम चंबा के तेलका, सुरेंद्र कुमार मेहतपुर, राजेंद्र कुमार दौलतपुर चौक, जगजीत सिंह सिंहूता, अनिल कुमा  चंबा के साहो, मदन लाल चंबा के भलेल, देर राज ठाकुर ऊना के दुलेहड़ और रमेश चंद को कांगड़ा के रै का नायब तहसीलदार लगाया है। इसी तरह दीसी राम को कांगड़ा के हरचकायन, कर्म चंद कोटला, आशीष कुमार कांगड़ा के सदवान, कैलाश चंद को बैजनाथ, ज्ञान चंद कांगड़ा के जलाग, सत्यपाल कांगड़ा के चचिया, प्रवेश कुमारी देहरा, राजन कुमार जसवां कोटला, इकबाल सिंह ज्वालामुखी, कपिल देव बाली कांगड़ और प्यारे लाल को टिहरा में तैनाती दी गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें