हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जून तक कर दिया है। पहली से 12वीं कक्षा में 10 जून तक विद्यार्थी बिना लेट फीस के दाखिला ले सकेंगे। इससे पूर्व एक से सात अप्रैल तक दाखिलों की अवधि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को नौवीं और 18 अप्रैल को 11वीं कक्षा के नतीजे निकलने के बाद शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल तक दाखिलों की तिथि बढ़ाई थी। फिर सात मई तक दाखिले की तिथि बढ़ाई गई। इसके बाद 30 मई तक दाखिले की तिथि बढ़ाई थी। अब दोबारा छात्रहित में दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया है।