फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Takniki Shiksha Board: 34 केंद्रों पर पैट, लीट के लिए बनाए 14 केंद्र

Mon, 06 Jun 2022 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दो साल बाद हो रही बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें कांगड़ा में सात, मंडी में आठ, शिमला में तीन, हमीरपुर में चार, सोलन में तीन, ऊना में दो, चंबा में दो, बिलासपुर में दो और सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए प्रदेश भर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए 14 केंद्र स्थापित किए गए हैं। पैट 19 और लीट परीक्षा 26 जून को प्रस्तावित है। इसकी तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट-पैट के लिए 30 मई तक आवेदन मांगे थे। बोर्ड के पास  6,829 के करीब आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से पैट के लिए 4382, जबकि लीट के लिए 2447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


दो साल बाद हो रही बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें कांगड़ा में सात, मंडी में आठ, शिमला में तीन, हमीरपुर में चार, सोलन में तीन, ऊना में दो, चंबा में दो, बिलासपुर में दो और सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लाहौल-स्पीति में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। दूसरी ओर 26 जून को होने वाले लीट के लिए कांगड़ा, मंडी में तीन-तीन, शिमला और हमीरपुर में दो-दो, सोलन, ऊना, कुल्लू और चंबा में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अनुसार पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 105 अभ्यर्थियों का डाटा सही नहीं है। इनमें पैट के 76 और लीट के 29 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी सूची तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड प्रबंधन ने इन अभ्यर्थियों से अपना-अपना डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर सुझाए गए प्रपत्र पर भर कर बोर्ड की ई-मेल आईडी hptsbadmission2021@gmail.com पर दो दिन के भीतर भेजने के लिए कहा है। ताकि परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकें।  
विज्ञापन


बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए प्रदेश में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लीट के लिए 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 19 जून को पैट, जबकि 26 जून को लीट करवाया जाएगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें