फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: ट्राले का नंबर बदल धोखे से लोड करवाईं सेब की पेटियां, केस दर्ज

Sat, 04 Sep 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

दलजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी सन सीटी कॉलोनी राजपुरा जिला पटियाला पंजाब वर्तमान में सेब मंडी में कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने सोलन पुलिस को शिकायत दी है कि दो अगस्त को उसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंचकूला को फोन कर बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जाएंगी। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सेब मंडी सोलन में एक चालक ने ट्रक का नंबर बदलकर धोखे से सेब की 753 पेटियां लोड करवा दीं। संदेह के बाद गाड़ी के दस्तावेज जांचने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। आढ़ती ने ट्रक चालक और परिचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दलजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी सन सीटी कॉलोनी राजपुरा जिला पटियाला पंजाब वर्तमान में सेब मंडी में कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने सोलन पुलिस को शिकायत दी है कि दो अगस्त को उसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंचकूला को फोन कर बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जाएंगी।  देवी लाल चौधरी ने इसे बताया कि चौधरी ट्रांसपोर्ट का ट्राला सोलन में ही खड़ा है। ट्राला रात के समय ही सेब मंडी सोलन में पहुंच गया था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के पूछने पर चालक ने अपना नाम सुभाष बताया और चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक बताया। परिचालक ने अपना नाम पवन बताया। शिकायतकर्ता ने ट्राले में सेब की 753 पेटियां लोड कर दीं और गाड़ी के चलने से पहले चालक सुभाष से ट्राले के कागजात मांगे। चालक ने ट्राले के सारे कागजात चालान में जमा होने की बात कही। संदेह पर इसने मैनेजर देवी लाल को फोन पर इसकी जानकारी दी। देवी लाल अपने साथी के साथ सोलन सेब मंडी आया और बताया कि गाड़ी चालक सुभाष इसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी का नहीं है और न ही यह चालक इनके ट्राले को चलाता है। शक होने पर शिकायतकर्ता ने ट्राले में लोड सेब की 753 पेटियां उतार दीं। चालक-परिचालक ने चौधरी ट्रांसपोर्ट के ट्राले की जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे और चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी को धोखा दिया और सेब लोड करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें