फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर दुष्कर्म का वीडियो बनाने का मामला: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राज, सूरज व प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के एक मोहल्ले में किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। थाना चरखारी के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। किराये पर मकान लेकर रहती है। दो सितंबर को युवक राज ने अपने दोस्त सूरज व प्रदीप के साथ मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो भी बनाया। उक्त लोग उसे दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। तभी वह भाग निकली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राज, सूरज व प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के 164 के बयान व मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी की संदिग्धता पर उठ रहे सवाल
शहर के एक मोहल्ले में संचालित प्राइवेट कंपनी युवाओं व युवतियों से पांच हजार से लेकर 21 हजार रुपये जमा कराकर मार्केटिंग का काम सिखा रही है। कंपनियों के उत्पाद का माल बाजार में बिकवाया जा रहा है। इसी कंपनी में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार पीड़िता काम करती थी। जहां से वह एक युवक के झांसे में आई। कई बार पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद व हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें