फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप मामले में विचाराधीन कैदी की जेल में मौत, नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 19 Nov 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बनगढ़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी पहचान सोलन के नालागढ़ निवासी 27 वर्षीय राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। राजेंद्र कुमार पर दुराचार के आरोप थे। इसे नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


उक्त मामले का केस अभी सोलन कोर्ट में चल रहा है। अंडर-ट्रायल चल रहे राजेंद्र कुमार को सोलन जेल से कुछ अन्य कैदियों और विचाराधीन कैदियों के साथ जुलाई 2016 में ऊना जिले के बनगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

शनिवार सुबह बनगढ़ जेल में विचाराधीन कैदी राजेंद्र कुमार अचेत अवस्था में मिला। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे फौरन ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


वहीं बनगढ़ जेल के अधीक्षक और एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह को भी सूचित किया गया। उन्होंने फौरन मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और जेल अधिकारियों से भी पूछताछ की। घटना के संबंध में केस दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भाई ने जेल अधीक्षक को सौंपा पत्र, कहा- स्वस्थ था भाई

राजेंद्र के परिजनों को भी घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है। राजेंद्र की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो सकेगा।

जेल अधीक्षक और एसडीएम पृथीपाल सिंह का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स का गठन किया गया है। जेल में कैदियों और जेल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

जेल में विचाराधीन कैदी राजेंद्र की मौत पर उसके भाई सुरेंद्र पाल ने सवाल उठाए हैं। सुरेंद्र ने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

पत्र में सुरेंद्र ने लिखा है कि शुक्रवार को उसके भाई की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान सुरेंद्र बिल्कुल स्वस्थ था। जेल में अगले ही दिन उसकी मौत कैसे हो गई। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें