फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिलासपुर भेजीं निगम की 20 बसें, लोगों को होगी परेशानी

ग्रामीण क्षेत्रों में होगी ज्यादा दिक्कत
कांग्रेस सरकार बिलासपुर में मना रही हो दो साल का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिलासपुर में मनाए जाने वाले प्रदेश सरकार के दो साल के जश्न को लेकर शिमला लोकल, ग्रामीण और तारादेवी डिपो से 20 बसें भेजी गई हैं।

प्रदेश सरकार की मांग पर निगम ने इन बसों को मंगलवार को ही भेज दिया है। इस वजह से बुधवार को जिले के कई रूटों पर लोगों को बसों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जहां पर एचआरटीसी की सुविधा पर ही लोग निर्भर रहते हैं। निगम के मुताबिक तारादेवी डिपो से 10 बसें, शिमला ग्रामीण डिपो से 8 बसें और शिमला लोकल डिपो से दो बसों को भेजा है। मंगलवार को प्रबंधन की बैठक के बाद बसों को भेजने का फैसला लिया गया और दोपहर बाद रवाना कर दिया।
बसों की कमी के कारण बुधवार को प्रबंधन को कई रूटों को क्लब करना पड़ सकता है तो वहीं कई रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इस वजह से पहले ही बर्फबारी के कारण मार्गों के अवरुद्ध रहने से दो दिनों से परेशानियां झेल रहे लोगों को बुधवार को भी बसों के लिए जूझना पड़ेगा। शहरी क्षेत्रों में एचआरटीसी के साथ ही निजी बसों की भी पर्याप्त संख्या रहती है। इस वजह से लोगों को आवाजाही के लिए नियमित रूप से बसों की उपलब्धता होती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियों की संख्या कम होने के कारण लोग एचआरटीसी बसों पर भी निर्भर करते हैं। यही वजह है कि एचआरटीसी बसों के सरकार के जश्न में लोगों को लाने के लिए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आरएम लोकल डिपो अंकुर वर्मा ने बताया कि लोकल डिपो से दो बसें बिलासपुर भेजी गई हैं। शहर में नियमित रूप से लोगों को बसों की सेवाएं मिलती रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें