जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के सिरड़ी गांव में जंगली भालू ने भेड़ पालक की दस भेड़-बकरियों को मार डाला। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियां लापता हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के सिरड़ी गांव में जंगली भालू ने भेड़ पालक की दस भेड़-बकरियों को मार डाला। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियां लापता हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। भेड़ पालक वीर सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी गांव पूलन मंगलवार शाम को अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
रात होने पर वह गरमुही नामक स्थान पर खेत में भेड़-बकरियों के साथ रुक गया। देर रात को अचानक भेड़ बकरियों में भगदड़ मच गई, जिससे उसकी नींद खुल गई। जब उसने खेत में जाकर देखा तो वहां पर दस भेड़-बकरियों के अवशेष पड़े थे। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियां लापता थीं। भेड़ पालक ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान और संबंधित वन रक्षक को दी।
सूचना मिलते ही बुधवार को सुबह पंचायत प्रधान अनीता कपूर और वन रक्षक संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। वनरक्षक ने नुकसान की रिपोर्ट बना ली है। साथ ही पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित भेड़ पालक को जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।