फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस दामों की बढ़ोतरी पर माकपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
Aggitation in shimla on hike of LPG
विज्ञापन
शहर में सीपीआईएम ने डीसी दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, सरकार से वैट घटाने की मांग
विज्ञापन

क्रॉसर
बोले, दाल, रोटी सब महंगी क्या खाए जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर सीपीआईएम भड़क गई है। कार्यकर्ताओं ने वीरवार शाम पौने चार बजे डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीच में गैस सिलिंडर रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीपीआईएम लोकल कमेटी शिमला के सचिव बाबू राम ने बताया कि सरकार लगातार गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। सचिव ने बताया कि बेरोजगार लोगों को अधिक कठिनाई पेश आ रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों का लूटा जा रहा है। सीपीआईएम मांग करती है कि गैस सिलिंडर के बढ़े दामों में तुरंत कटौती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम गौतम, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की पूंजीपति और गरीब विरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई पर है। इस कारण गैस सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये पहुंच गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दामों के बढ़ने से भी महंगाई ने हाहाकार मचा दिया है। मई से लेकर अब तक पेट्रोल के दामों में 22 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं। खाद्य वस्तुएं भी जनता की पहुंच से बाहर हो गई हैं। खाने के तेल, दालों और अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ी हैं। पेट्रोल, डीजल में प्रति लीटर पर 53 रुपये एक्साइज ड्यूटी और वैट वसूला जा रहा है। सीपीआईएम ने मांग की है कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तथा वैट की दर घटाई जाए। प्रदर्शन में राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम गौतम, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, जगत राम, बलबीर, जिला कमेटी चंद्रकांत, जगमोहन ठाकुर, महेश वर्मा, विजय कौशल, बालक राम, विनोद, किशोरी, सुरेंद्र, बिट्टू, सोनिया, कलावती, रमाकांत मिश्रा ,नेहा, विवेक, अमित, पवन शर्मा, बंटी, रंजीव कुठियाला और हिमी देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें