फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फीसदी बुक हुए होटलों के कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
2 दिन में पहुंचे 10,000 से अधिक वाहन
विज्ञापन

बहुमंजिला कार पार्किंग दोपहर 12 बजे पैक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर एक बार फिर हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है। वीरवार से ही शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई थी। वहीं शुक्रवार को भी भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे।
वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के होटलों में सभी कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा में भी होटल और होमस्टे पैक हो गए हैं। बीते दो दिन के भीतर 10,000 से अधिक वाहन शिमला शहर में पहुंचे हैं, भारी संख्या में वाहनों की आमद के कारण शुक्रवार को दोपहर बाद शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला कार पार्किंग दोपहर 12 बजे पैक हो गई। नगर निगम की मेट्रोपोल पार्किंग और एचपीटीडीसी की ट्रिपल एच पार्किंग भी दो बजे के बाद हो गई। इसके बाद सैलानियों ने सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर दिए। इससे जाम की समस्या पेश आई।
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम के लिफ्ट के बाहर शुक्रवार को पूरे दिन सैलानियों की भीड़ जुटी रही। रिज मैदान और माल रोड पर सैलानियों की भारी चहल-पहल रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। शहर के बड़े होटलों में अधिकतर कमरे बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि दो दिन में 10,000 से अधिक वाहन शिमला शहर में दाखिल हुए हैं। इनमें अधिकतर पर्यटक वाहन है। वाहनों की आमद बढ़ने के कारण समस्या पेश आ रही है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए बाइक राइडरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें