फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सतीश पूनिया ने राहुल गांधी को याद दिलाया वादा, बोले- 60 लाख किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे

Sun, 04 Sep 2022 10:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पूनिया ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने आए थे। जालौर, जोधपुर और अजमेर की सभा में उन्होंने कहा था कि 10 तक गिनती गिनूंगा और राजस्थान के सारे किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा, लेकिन किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने किसान सम्मेलन का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना में शनिवार को भाजपा ने किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने लोगों को संबोधित किया। किसान सम्मेलन में शामिल हजारों लोगों ने 2023 में राजस्थान और 2024 में देश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कांग्रेस की सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने आए थे। जालौर, जोधपुर और अजमेर की सभा में उन्होंने कहा था कि 10 तक गिनती गिनूंगा और पूरा कर्जा माफ कर दूंगा, 10 तक गिनती गिनूंगा और राजस्थान के सारे किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। 1352 दिन में 60 लाख किसान आज भी एक लाख 20 हजार करोड़ के कर्जे की माफी का इंतजार कर रहे हैं। कर्ज की माफी की आस में कांग्रेस की झूठ से सरकार बन गई, लेकिन कई किसानों के घर के चिराग कैसे बुझ गए। 

पूनिया ने कहा, रायसिंहनगर के ठाकरी के सोहनलाल कड़ेल ने लाइव वीडियो जारी कर कहा कि मैं मौत को गले लगा रहा हूं, क्योंकि इस कर्ज से तंग हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई है तो वह राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। किसान भाइयों यह नौजवान विरोधी कांग्रेस सरकार है, महिला विरोधी सरकार है, हिंदू विरोधी सरकार है, गाय विरोधी सरकार है, जनता विरोधी सरकार है, कर्मचारी विरोधी सरकार है। क्या ऐसी सरकार को एक दिन भी गद्दी पर रहने का हक है? यदि हम लोगों के खून से राजस्थान की आवाम का भला होता है तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। यह भरोसा और विश्वास दिलाने के लिए आपके साथ आया हूं। 
विज्ञापन


पूनिया ने कहा, आप खुद ही फैसला करे कि हिंदुस्तान के किसानों की दशा सुधारने के लिए सबसे पहले किसान क्रेडिट कार्ड कौन लाया था? नेहरू जी, इंद्रा जी, राजीव जी या फिर मनमोहन जी लाए थे, इनमें से कोई नहीं लाया। किसान क्रेडिट योजना की सौगात अटल बिहारी वाजपेयी जी लाए थे। केंद्र की मोदी सरकार के शासन में एक करोड़ 22 लाख किसानों ने बीमा योजना का क्लेम लिया है। देश में 7 लाख किलोमीटर और राजस्थान में 70 हजार किलोमीटर सड़कें मोदी शासन में बनकर तैयार हुई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें