फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: नागौर का बेटा कीव में फंसा, वीडियो जारी कर कहा- बिल्डिंग के पास ही हुआ धमाका  

Tue, 01 Mar 2022 11:26 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नागौर के रामसरी गांव के मनीष प्रजापत यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हुए हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मनीष ने कहा कि उनकी बिल्डिंग के पास ही एक धमाका हुआ था। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
मनीष प्रजापत कीव में अपने साथियों के साथ फंसे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। पांच दिन से हो रही जंग का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। इस कारण यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। राजस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अब भी यूक्रेन के शहरों में फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें निकालने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनका इंडियन एंबेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


नागौर उपखंड के डेगाना तहसील के रामसरी गांव के मनीष प्रजापत यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हुए हैं। मदद की गुहार लगाते मनीष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने वहां के हालातों को बहुत ही भयानक बताया है। मनीष ने कहा कि उनकी बिल्डिंग के पास ही एक धमाका हुआ था। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार जल्द से जल्द हमें यहां से बाहर निकाले।  

वीडियो में मनीष ने बताया कि वह कीव की वाइजेपी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। युद्ध की वजह से मैं हॉस्टल में बंद हूं, मेरे साथ करीब 150 छात्र-छात्राएं भी इसी तरह फंसे हुए हैं। हमारे पास खाने-पीने का सामान लगभग खत्म हो गया है। हॉस्टल के बाहर जाने से हमें पूरी तरह मना किया गया है। बार-बार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में मनीष कह रहे हैं कि यहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें