फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Sri Ganganagar: कार और बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 11 घायल, परीक्षा देकर लौट रहे थे

Fri, 17 Jun 2022 08:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर इलाके के गांव 71 एनपी के पास बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं ग्यारह लोग घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रायसिंहनगर इलाके से पदमपुर क्षेत्र के चूनावढ़ में गांव तीस जीजी जा रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो सड़क पर पलट गई। घायलों को समेजा और आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया है। इसमें सवार चार बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए।


कार सवार युवक रियाज, नवरोज सोनी और दिव्यांश श्रीगंगानगर में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के बाद अनूपगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में गांव 71 एनपी के पास सामने से आ रही बोलेरो से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इससे रियाज और नवरोज गंभीर घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। कार सवार तीसरे युवक दिव्यांश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बोलरो सवार नामकरण कार्यक्रम से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें