फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरकारी डॉक्टर आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सिजेरियन डिलेवरी करवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Fri, 17 Jun 2022 08:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

डॉक्टर ने प्रसुता के पेट से मृत बच्चे को ऑपरेशन कर निकालने के लिए घूस मांगी थी। जिसके बाद परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान एसीबी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक सरकारी डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने दानपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रदीप शर्मा को एक प्रसूता की सिजेरियन डिलेवरी करवाने की एवज में आठ हजार रुपए घूस लेते पकड़ा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डॉक्टर शर्मा के खिलाफ प्रसूता के देवर पीरुमल ने शिकायत की थी कि उसकी भाभी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर रिश्वत मांग रहे थे। दानपुर निवासी परिवादी पीरुमल के भाई की पत्नी को 12 जून को पीएचसी दानपुर ले गए थे। वहां डॉ. शर्मा ने जांच के बाद बताया कि बच्चा पेट में ही मर चुका है। उसे निकलवाने के लिए ऑपरेशन की बात पर डॉ. शर्मा ने बांसवाड़ा में एमजी अस्पताल के अपने एक अजीज डॉक्टर से संपर्क कर केस रेफर किया। दूसरे दिन महिला को बांसवाड़ा लाया गया। इस बीच  ऑपरेशन करवाने के लिए डॉक्टर ने रुपयों की मांग की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और ट्रैप की कार्रवाई की। 


एसीबी ने परिवादी को डॉक्टर शर्मा के पास दानपुर भेजा। जैसे ही डॉक्टर ने राशि ली, एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। डॉ. प्रदीप शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा दौसा जिले के महवा थानांतर्गत पाली गांव का है। एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में डॉक्टर के आवास और अन्य ठिकानों पर टीमें भेजकर तलाशी करवाई गई है। आरोपी को बांसवाड़ा चौकी लाकर टीम आगे पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें