फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पोकरण नायब तहसीलदार निलंबित, मतदाता सूची के कार्य में अनुशासनहीनता बरतने पर कार्रवाई

Sat, 14 Oct 2023 06:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के संशोधन का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। तहसीलदार माधो सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने तहसीलदार को निलंबित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण के नायब तहसीलदार माधो सिंह को जैसलमेर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि के दौरान नायब तहसीलदार माधो सिंह का मुख्यालय जैसलमेर रहेगा।

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि पोकरण नायब तहसीलदार माधो सिंह को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया है। उनके खिलाफ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने समेत अन्य प्रक्रिया को प्रभावित करने की शिकायत मिली थी।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के संशोधन का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसे लेकर माधो सिंह पर लगे आरोप गंभीर अनुशासनहीनता दर्शाते हैं। 
विज्ञापन


मतदाता सूची से संबंधित कार्य में अनुशासनहीनता दिखाने पर नायब तहसीलदार माधो सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबल काल में माधो का मुख्यालय जिला कलेक्टर कार्यालय जैसलमेर में रहेगा। उन्हें वहां रोजाना उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें