फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेल में बंद कैदी को परेशान नहीं करने मांगे 70 हजार, 20000 रुपये लेकर जेल प्रहरी गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 06:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जेल में बंद कैदी को परेशान नहीं करने के लिए आरोपी मुख्य प्रहरी ने 70 हजार रुपये मी मांग की थी। 20 हजार रुपये लेते उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके घर पर भी सर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने अलवर जेल में की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को अलवर जेल में कार्रवाई करते हुए 20 हजार की रिश्वत लेते हुए मुख्य जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है। एसीबी के एएसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि जयपुर निवासी मनोज सैनी ने एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि बहरोड़ का रहने वाला उसका दोस्त सुरेश यादव अलवर जेल में बंद है। उसे परेशान नहीं करने के लिए मुख्य जेल प्रहरी हेड कांस्टेबल रामावतार शर्मा 70000 रुपये की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन ने रिश्वत मांगने का मामला सही पाया गया। इसके बाद शनिवार को एसीबी की टीम ने रामावतार शर्मा को जेल स्थित क्वार्टर में 20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके घर पर भी सर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें