फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर एसीबी की कार्रवाई, नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख रुपये के साथ दबोचा

Thu, 14 Apr 2022 02:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

एसीबी ने जैसलमेर के नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक के कार से घूस की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
जोधपुर एसीबी की जैसलमेर में कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी की जोधपुर ग्रामीण टीम ने जैसलमेर में कार्रवाई है। एसीबी ने उपनिवेशन विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। तीन फाइल क्लियर करने के एवज में यह घूस राशि तीन लोगों से ली गई थी।

विज्ञापन

एसीबी के उपमहानिरीक्षक कैलाशचंद विश्नोई ने बताया कि सूचना मिली कि एक निजी कार से भारी मात्रा में रुपये लेकर कोई व्यक्ति जैसलमेर से जयपुर जा रहा है। जिसके बाद टीम ने गुरुवार सुबह रामपुरा टोल नाके र एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार चलाने वाले ने बताया कि वह उपनिवेशन विभाग के नाचना कार्यालय में वरिष्ठ सहायक है।


एसीबी को कार की पीछे की सीट पर कपड़े के दो बैग में रखे 18.25 लाख रुपए मिले। ऐसे में एसीबी ने राशि को संदिग्ध मानते हुए कैलाश चंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वरिष्ठ सहायक के घर की तलाशी ली जा रही है। उसपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में कैलाश चंद ने बताया कि नरेंद्रसिंह आरएएस उपायुक्त उपनिवेशन नाचना ने यह राशि जयपुर में स्थित अपने घर पर पहुंचाने के लिए दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें