सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि उदयपुर में उदयपुर-झाडोल मार्ग पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
राजस्थान के उदयपुर में एक बड़ा हादसा हो गय। यहां बुधवार को एक ओवरलोड जीप के खाई में गिर जाने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा नाई थाना क्षेत्र के नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ
विज्ञापन
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि उदयपुर में उदयपुर-झाडोल मार्ग पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे और दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ।