फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर पुलिस ने चोरी कर दो हजार में बेचा बकरा, कांग्रेस विधायक ने मंत्री को दिए सबूत, जानें मामला

Mon, 25 Jul 2022 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधायक सोलंकी ने कहा, पुलिस इतनी गिर गई कि अब बकरा भी बेचने लगी है। हमारे मवेशी कहां सुरक्षित रहेंगे? जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। अब जयपुर की कोटखावदा पुलिस चर्चा का विषय बनी है। आरोप है कि पुलिस ने चोरी का बकरा 2 हजार रुपये में किसी और को बेच दिया। मामला सोमवार को राजस्थान कांग्रेस कार्यालय में मंत्रियों की जनसुनवाई के दौरान सामने आया। शिकायत करने वाले कोई और नहीं कांग्रेस से चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ही हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को राजस्थान कांग्रेस कार्यालय में मंत्री जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान विधायक सोलंकी और कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने एक ज्ञापन देकर कहा, 22 जुलाई को कोटखावदा थाने में बकरा और बकरी चोरी का केस दर्ज करवाया था। चोरी हुई बकरी मिल गई, लेकिन पुलिसवालों ने बकरा किसी को बेच दिया। ज्ञापन में यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के पास बकरा मिला, उसने बताया कि पुलिसवाले ने उसे 2000 रुपए में बकरा बेचा है। 

जनसुनवाई कर रहे खेल मंत्री अशोक चांदना को विधायक सोलंकी ने सबूत के तौर पर वीडियो भी दिए। साथ ही जयपुर के कोटखावदा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। सोलंकी ने कहा, पुलिस इतनी गिर गई कि अब बकरा भी बेचने लगी है। हमारे मवेशी कहां सुरक्षित रहेंगे? जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे। इसलिए मजूबरी में मुझे यह शिकायत लेकर यहां आना पड़ा। 
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई करेंगे
इधर, खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि चाकसू विधायक बकरा चोरी का मामला जनसुनवाई में लेकर आए थे। हमने पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच कर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बकरा पुलिस ने चोरी किया था या किसी और ने। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें