फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा: पुलिस ने 5 हजार लीटर कच्ची और 10 ली. हथकड़ी शराब नष्ट की, पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

अवैध शराब फैक्ट्री नई जमीन-नितोड़ा की सरहद पर चलाई जा रही थी। यहां हजारों लीटर शराब बनाकर खपत की जा रही थी। 
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां शराब बना रहे पिता-पुत्र के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच हजार लीटर कच्ची और 10 लीटर हथकड़ी शराब भी नष्ट की गई। सिरोही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पर्दाथ सहित अन्य गैरकानूनी कामों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नई जमीन-नितोड़ा की सरहद पर अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री चलाई जा रही है। यहां हजारों लीटर शराब बनाकर खपत की जा रही है। इसी आधार पर पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठू सिंह करणोत के मार्गदर्शन में सरूपगंज थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित की टीम ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां बन रही शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें