राज्य सरकार ने गुरुवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। भरतपुर एसपी देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर के आरएसी की थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी एक बार फिर दी गई है। उनकी जगह श्याम सिंह को भरतपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बिश्नोई पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट पद पर रह चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें आरएसी थर्ड बटालियन से हटाकर भरतपुर एसपी बनाया गया था। वे एक बार फिर उसी पद पर गए हैं।
बतादें कि पिछले दिनों बिश्नोई का ट्रांसफर आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर में किया गया था। बाद में सरकार ने आदेश निरस्त कर दिया। अब दो दिन बाद नया आदेश जारी कर उन्हें बीकानेर भेजा गया है। बिश्नोई ने आरपीएस के रूप में भी बीकानेर में काम किया है, वे यहां सीओ सदर भी रहे हैं। साथ ही उनका परिवार भी बीकानेर में रहता है। माना जा रहा है कि उन्हें बीकानेर में रहना पसंद है, वे जयपुर नहीं जाना चाहते थे। इस कारण सरकार ने उनके तबादले का आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही दूसरा आदेश जारी कर आरएएसी में वापस भेज दिया। वे दो-तीन दिन में वहां जाकर पदभार ग्रहण कर लेंगे।