भरतपुर में रविवार को भाजपा नेता देवेन्द्र चामड के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। 76 फीट लंबे तिरंगे झंडे की यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं, यात्रा को देखने के लिए बाजार में हुजूम उमड़ आया।
तिरंगा यात्रा में सैंकडों की संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष समेत सभी लोग शामिल हुए। डीजे की धुन और देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।
तिरंगा यात्रा नारायण गेट स्थित चंदन मैरिज होम से शुरू हुई। जो बिजलीघर चौराहा से मथुरा गेट, चौबुर्जा, लक्ष्मण मंदिर से कोतवाली होते हुए कुम्हेर गेट पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का व्यापारियों के ने पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। देवेंद्र ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा और तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर भाजपा के सौरभ ताखा, विष्णु लोहिया के अलावा लक्ष्मी अग्रवाल, कुसुम सिंह, शिखा सिंह, सरोज गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, ठाकुर रविंद्र सिंह, रूप सिंह परमार, डॉ गिरीश शर्मा, डॉ. सुशील पाराशर, चंद्रप्रकाश जसोरिया, सीए हेमंत अग्रवाल, विशेष सिंगल, रवि जिंदल, प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।