फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं में स्वर्णकार के बेटे को दिनदहाड़े गोली मारी, जबड़े में फंसी, 30 लाख की रंगदारी मांगी थी

Sun, 13 Aug 2023 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

घायल युवक के पिता ने बताया कि घटना से आधे घंटे पहले ही आरोपियों ने बेटे को फोन कर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रुपए नहीं देने पर फायरिंग करने की बात कही थी। बेटे ने धमकी को अनसुना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक ज्वेलर के 21 साल के बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शोरूम पर बैठे ज्वेलर के बेटे को दो बाइक सवार बदमाशों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए धमकाया, फिर उसे गोली मार दी। घटना जिले में पचेरी कलां थाना क्षेत्र के सहड़ गांव की दोपहर करीब तीन बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


डीएसपी गोपाल सिंह ने बताया कि सहड़ निवासी राहुल उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार सोनी अपने मकान के पास बनी दुकान में बैठा था। इस दौरान करीब 3 बजे एक काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने राहुल को 30 लाख रुपए की फिरौती को लेकर धमकाया और फिर जेब से पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। इस दौरान गोली राहुल के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने राहुल को इलाज के लिए सिंघाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। 

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव के कच्चे रास्तों से होते हुए बुहाना की तरफ फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में भी दो बार हवाई फायरिंग की जिससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


वारदात में शामिलह एक आरोपी प्रदीप कुमार गांव का ही रहने वाला है। दूसरे बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। घायल राहुल के पिता राजकुमार ने बताया कि वह परिवारिक काम से नारनौल गए थे। दुकान पर उनके दोनों बेटे बैठे थे। छोटा बेटा यश कटिंग कराने के लिए सैलून चला गया, इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना से आधे घंटे पहले ही आरोपियों ने राहुल को फोन करके 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रुपए नहीं देने पर फायरिंग करने की बात कही थी। राहुल ने उनकी धमकी को अनसुना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें