पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा विभाग में अलग-अलग काडरों से संबंधित खाली पड़े 10880 पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। सोमवार को विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा को मुख्य क्षेत्र बताया, जिसकी कार्यवाही सुचारु ढंग से चलाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पढ़ें अन्य खबरें...
झटका: पावरकाम के डायरेक्टर प्रबंधकीय पद से कैप्टन के नजदीकी की छुट्टी, विधायक जलालपुर के बेटे को मिला पद
कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके अपने गढ़ पटियाला में नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू के मेयर पद से सस्पेंशन के बाद अब एक और झटका लगा है। पावरकॉम के डायरेक्टर प्रबंधकीय के पद से कैप्टन के नजदीकी आरपी पांडव की छुट्टी कर दी गई है। पांडव की जगह अब घन्नौर हलके के विधायक मदन लाल जलालपुर के बेटे एवं जिला परिषद सदस्य गगनदीप जौली को नियुक्त कर दिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
लुधियाना: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब को पूरी तरह बदल देंगे, बताई अगले पांच साल की योजना
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को लुधियाना के सर्किट हाऊस में आने वाले पांच साल की कार्ययोजना रखी। कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन कार्ययोजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आने वाले पांच साल में पंजाब को पूरी तरह से बदल देंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बेरहमी: ढाई साल की मासूम को मारने में नहीं कांपा आरोपी का दिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच
लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में ढाई साल की बच्ची दिलरोज की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई थी। दो बच्चों की मां नीलम ने ढाई साल की मासूम के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब की सियासत: अब सुखबीर बादल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-कभी चन्नी जी से भी सवाल कीजिए
पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर आते ही बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। पंजाब को जीतने की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल लगातार चन्नी सरकार पर हमलावर है। वहीं अब उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर निशाना साधा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: मास्टर काडर में 10880 पदों पर भर्ती को मंजूरी, प्राइमरी स्कूलों में 2000 शारीरिक शिक्षा अध्यापक भी होंगे भर्ती
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा विभाग में अलग-अलग काडरों से संबंधित खाली पड़े 10880 पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। सोमवार को विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा को मुख्य क्षेत्र बताया, जिसकी कार्यवाही सुचारु ढंग से चलाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...