फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: पूर्व मंत्री सेखवां आम आदमी पार्टी में शामिल और मामूली विवाद में युवक की हत्या

Thu, 26 Aug 2021 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को गुरुवार को आम आदमी पार्टी सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गांव सेखवां स्थित उनके आवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल बटाला के गांव सेखवां पहुंचे और वहां पहुंच कर बीमार जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का हालचाल जाना।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहात पुलिस ने गुरुवार सुबह माधोपुर में नाकेबंदी कर अमृतसर के इनोवा चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी चालक पंजाब में सप्लाई करने के लिए जम्मू कश्मीर से 12 पैकेटों में भर कर हेरोइन की खेप ला रहा था। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब की सियासत: आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे बटाला, जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को आम आदमी पार्टी में किया शामिल
अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को गुरुवार को आम आदमी पार्टी सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गांव सेखवां स्थित उनके आवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल बटाला के गांव सेखवां पहुंचे और वहां पहुंच कर बीमार जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का हालचाल जाना।   पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में वारदात: मामूली तकरार के बाद युवक को छाती में मारी गोली, अमृतसर ले जाते समय दम तोड़ा 
पंजाब के बटाला में गुरुवार को हजीरा पार्क के पास दो युवकों की तकरार हो गई। इसके बाद एक युवक ने दूसरे की छाती में गोली मार दी। घायल युवक की गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस का घमासान: विरोध कैप्टन के कामकाज का नहीं, सीएमओ में अपने रुके कामों से नाराज हैं बागी 
पंजाब में कैप्टन सरकार कार्यकाल खत्म होने के पहले जिस उठापटक का सामना कर रही है, उस पर लगाम लगाने का हाईकमान भरसक प्रयास कर रहा है। पंजाब सरकार में मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा ने मंगलवार को कैप्टन के खिलाफ बयान जारी करते हुए कुछ बागी विधायकों के साथ उनके कामकाज की शैली पर सवाल उठाए थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू गुट को बड़ा झटका: कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाना आसान नहीं, जानें- पंजाब में कांग्रेस विधायकों का गणित
पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मुहिम शुरू करने वालों को 24 घंटे के भीतर ही जोरदार झटका लगा है। एक तरफ पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने उन्हें दो-टूक बता दिया है कि पार्टी 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ेगी, वहीं नई दिल्ली में हाईकमान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब कांग्रेस की अगुवाई कैप्टन के हाथ में ही रहेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...

अमृतसर के टैक्सी चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद, जम्मू से ला रहा था सप्लाई
अमृतसर देहात पुलिस ने गुरुवार सुबह माधोपुर में नाकेबंदी कर अमृतसर के इनोवा चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी चालक पंजाब में सप्लाई करने के लिए जम्मू कश्मीर से 12 पैकेटों में भर कर हेरोइन की खेप ला रहा था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें