फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सिद्धू की ताजपोशी कराने जाएंगे कैप्टन और दुष्कर्म का केस दर्ज करने में लगे 14 माह... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Thu, 22 Jul 2021 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू अपने साथ विधायकों को जोड़ने में लगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी खामोश हैं। शक्ति प्रदर्शन की ताजा स्थिति में भी कैप्टन फिलहाल कमजोर नजर आ रहे हैं। कैप्टन के साथ खड़े दिखाई देने वाले कई नेता अब सिद्धू की शान में नारे लगा रहे हैं। ऐसे में कैप्टन के पंजाब में सियासी आधार पर प्रश्नचिह्न लग गया है। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी पार्टी अध्यक्ष पंजाब के बदले सियासी समीकरणों में अब चुनाव की कमान किसे सौंपेंगी, यह सवाल उठने लगे हैं। यह जिम्मेदारी भी नवजोत सिद्धू को सौंपी गई तो कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। वहीं चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


मान गए अमरिंदर: सिद्धू के पदभार संभाल समारोह में लेंगे हिस्सा, पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे चाय
पंजाब कांग्रेस का विवाद निपटने की पहली उम्मीद जगने लगी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार सुबह 10 बजे चाय के लिए आमंत्रित किया है। इसके बाद वे सभी नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी। 
पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


41 साल के राजनीतिक सफर में कैप्टन ने देखे कई मुश्किल दौर, संगठन के दिग्गजों से हमेशा रहा 36 का आंकड़ा 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए पार्टी में चल रही सियासी उठापटक नई नहीं है। 41 साल के अपने राजनीतिक सफर में पहले भी वह कई मुश्किल दौर से उबर चुके हैं।हैं। संगठन के दिग्गज खासकर पार्टी प्रधानों से हमेशा ही कैप्टन का 36 का आंकड़ा रहा है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन के बाद बड़ा सवाल: किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा
कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी पार्टी अध्यक्ष पंजाब के बदले सियासी समीकरणों में अब चुनाव की कमान किसे सौंपेंगी, यह सवाल उठने लगे हैं। यह जिम्मेदारी भी नवजोत सिद्धू को सौंपी गई तो कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। 
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में सियासत के रंग : जो नेता करते थे कैप्टन का गान, आज बने सिद्धू की शान
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू अपने साथ विधायकों को जोड़ने में लगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी खामोश हैं। शक्ति प्रदर्शन की ताजा स्थिति में भी कैप्टन फिलहाल कमजोर नजर आ रहे हैं। कैप्टन के साथ खड़े दिखाई देने वाले कई नेता अब सिद्धू की शान में नारे लगा रहे हैं। ऐसे में कैप्टन के पंजाब में सियासी आधार पर प्रश्नचिह्न लग गया है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

लुधियाना: पति के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने डीजीपी से की शिकायत, 14 महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
रिश्तेदारों के घर रहने गई विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने अपनी भाभी को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पुलिस के पास कई शिकायतें की गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से की। 
पढ़ें विस्तृत खबर...     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें