फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: खटकड़कलां पहुंचे नवजोत सिद्धू का किसानों ने किया विरोध, पुलिस से धक्कामुक्की

Tue, 20 Jul 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

नवजोत सिद्धू हमेशा से किसान आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने कई बार किसानों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आवाज उठाई है। 
विज्ञापन
नवांशहर में सिद्धू का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां पहुंचे तथा वहां पर उन्होंने पर शहीद भगत सिंह के बुत पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध करने के किए गए एलान के बाद किसान संगठनों की ओर से मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों का जो हाल है, वह कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही है। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हर वर्कर व पंजाब के हर व्यक्ति में सच की अलख जगानी है और गलत रास्ते पर चलने वाले लोगों को सीधे रास्ते पर चलाना है। पंजाब के उत्थान के लिए साधन पैदा करने हैं और पंजाब मॉडल लागू किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा किए गए वादे के 18 नुक्तों को लागू किया जाएगा तथा लोगों की ताकत लोगों के पास डेवलपमेंट के तौर पर वापस दी जाएगी। एक दूसरे के खिलाफ बोलकर कुछ नहीं होना। उन्होंने पंजाब को खड़ा करने के लिए सभी को आगे आने की अपील की। इस दौरान उनके साथ विधायक कुलजीत नागरा, विधायक दर्शन लाल मंगुपुर, विधायक अंगद सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान वरिंदर ढिल्लों मौजूद थे।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सिद्धू के साथ वार्ता का समय दिलवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल खड़ा किया। जब सिद्धू खटकड़कलां पहुंचे, तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया। जब सिद्धू चले गए, तो उन्हें छोड़ दिया गया। इसी के चलते किसानों की ओर से जालंधर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें