फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: एडवोकेट जनरल ने सिद्धू पर साधा निशाना और चंडीगढ़ में अकाली दल का प्रदर्शन

Sat, 06 Nov 2021 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपियों को सख्त सजाएं दिलाने का संकल्प दोहराया। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्ग को पीट कर उसकी पगड़ी निकाल फोटो फेसबुक पर डालने के मामले में आरोपी को जमानत से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि पगड़ी धार्मिक प्रतीक है और इस तरह का कार्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। ऐसा कृत्य करने वाला रहम का हकदार नहीं है। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


पंजाब: सिद्धू पर बरसे एडवोकेट जनरल, कहा-वे राजनीतिक लाभ के लिए फैला रहे गलत सूचना   

पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस दयोल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा है। दयोल ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मिलकर अपने ओहदे से इस्तीफा सौंप दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। शनिवार को कांग्रेस प्रधान की बेअदबी और नशे के मामलों पर जारी बयानबाजी के विरुद्ध दयोल खुलकर सामने आ गए।  पढ़ें विस्तृत खबर... 

फरीदकोट: गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला पहुंचे नवजोत सिद्धू, बेअदबी के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का संकल्प दोहराया

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपियों को सख्त सजाएं दिलाने का संकल्प दोहराया। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन

 
चंडीगढ़: सीएम आवास घेरने जा रहे अकालियों और पुलिस के बीच झड़प, सुखबीर बादल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में 

कपास उगाने वाले किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा और पेट्रोल-डीजल पर वैट में 10 रुपये प्रति लीटर कम करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का घर घेरने पहुंचे अकाली दल के कार्यकर्ताओं व सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: संदिग्ध की तलाशी से पहले उसे उसके अधिकारों की विस्तार से जानकारी देना अनिवार्य

किसी संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी से पहले उसको उसके अधिकार के बारे में विस्तार में बताना अनिवार्य होता है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह एनडीपीएस के सेक्शन 50 की अनिवार्यता को अधूरा बनाता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार आरोपी को नियमित जमानत देते हुए यह आदेश जारी किया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

हाईकोर्ट ने कहा : पगड़ी का अपमान धार्मिक भावनाओं को आहत करना, आरोपी रहम के हकदार नहीं 

बुजुर्ग को पीट कर उसकी पगड़ी निकाल फोटो फेसबुक पर डालने के मामले में आरोपी को जमानत से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि पगड़ी धार्मिक प्रतीक है और इस तरह का कार्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। ऐसा कृत्य करने वाला रहम का हकदार नहीं है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें