पिछले साल जुलाई में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को आधार बनाकर एसआई भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 साल से बढ़ाकर 32 वर्ष करने का निर्देश जारी करने की अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएम के ट्वीट के आधार पर सरकार को आयु सीमा बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता है। पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब कांग्रेस की कलह: रावत की सलाह पर अमल शुरू, कैप्टन ने माझा के दिग्गज कांग्रेसियों को साधा
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की सलाह पर अमल करने में जुट गए हैं। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान धार्मिक और श्रद्धा का माहौल नजर आया, वहीं सदन के बाहर सियासी गतिविधियां भी बदस्तूर जारी रहीं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: तरनतारन में दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटे, बीएसएफ-पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में शनिवार सुबह करीब चार बजे पाकिस्तान सीमा से दो ड्रोन खालड़ा सेक्टर में दिखाए दिए। इस पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने लगभग 50 फायर किए। जिसके बाद दोनों ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव बने चंडीगढ़ के गृह सचिव, आदेश जारी
वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले गृह सचिव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह ले लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
एसआई भर्ती: हाईकोर्ट ने कहा- सीएम के ट्वीट के आधार पर नहीं दिया जा सकता आयु सीमा बढ़ाने का आदेश
गत वर्ष जुलाई में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को आधार बनाकर एसआई भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 साल से बढ़ाकर 32 वर्ष करने का निर्देश जारी करने की अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएम के ट्वीट के आधार पर सरकार को आयु सीमा बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बड़ा खुलासा: जर्मनी से रची जा रही पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, अमृतसर व लुधियाना में 10 जगहों की रेकी
जन्माष्टमी की रात पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी सरूप सिंह जौहल को गिरफ्तार किया था। सरूप सिंह ने अमृतसर और लुधियाना में 10 जगहों की रेकी की थी। इन महानगरों में धमाके करने के लिए जर्मनी में बैठे आतंकी संगठनों ने योजना बनाई थी, जिसमें अन्य लोगों को भी शामिल करना था।
पढ़ें विस्तृत खबर...