फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद होने के बाद अब गांव मवींसपा सील गांव के ही एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले के गांव मवींसपा के सरकारी मिडिल स्कूल को बंद करने के बाद शनिवार को गांव को सेहत विभाग ने उस समय सील कर दिया जब गांव के एक 55 साल के बुजुर्ग की कोरोना से सुबह सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि गांव के मिडिल स्कूल में शुक्रवार को तीन छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

सेहत विभाग के डा. सुमित सिंह ने बताया कि गांव मवींसपा के सरकारी मिडिल स्कूल के पांचवीं क्लास के तीन स्टूडेंट्स के संक्रमित पाए जाने बाद लिए गए सभी 167 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। वहीं शनिवार को गांव के एक 55 साल के व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। जिस कारण सेहत विभाग ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए गांव को सील कर दिया है। गांव में बड़े स्तर पर सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है और खास तौर से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच हो रही है। साथ ही घर-घर जाकर भी कोरोना लक्ष्ण वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जिससे गांव में कोरोना पांव न पसार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें