फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जीरकपुर में भरा पानी, अंबाला हाईवे पर वाहन हुए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सोमवार की सुबह हुई बारिश के कारण शहर के बीच से गुजरते हाईवे समेत अंदर की सड़कों-गलियों में लबालब पानी भर गया। बारिश के बाद करीब दो घंटे तक भी सड़कों पर पानी भरा रहा। इस बारिश से हालात यह हो गए कि शहर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे, बलटाना का पार्क, पुलिस चौकी और जीरकपुर थाना कैंपस में घुटनों तक पानी भर गया था। वहीं जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे कई वाहनों में पानी भरने के कारण वह खराब हो गए। जिससे सड़क के बीच में ही खराब वाहन खड़े रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बलटाना के एमसी पार्क में ज्यादा खराब हुए हालात
बलटाना के एमसी पार्क में सुखना नाले का पानी भरने से हालात ज्यादा खराब हो गए। पार्क के साथ-साथ यहां लोगों के खेतों में भी नाले का पानी पहुंच गया। यहां भरे पानी को निकालने के लिए जेसीबी से बहाव के लिए रास्ता बनाया गया। तब जाकर यहां हालात सामान्य हो पाए। वीआईपी रोड पर कई सोसायटीज के गेट पर पानी भर गया था। यहां ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ। इस वजह से यहां लोगों को मुश्किल झेलनी पड़ी। वीआईपी रोड के अलावा पभात और ढकोली, बलटाना समेत पूरे शहर में पानी से लोगों को खासी मुश्किल हुई। यहां किशनपुरा में कई लोगों के घरों की दीवारों को भी बारिश के पानी से नुकसान हुआ। लोगों ने कहा कि एमसी की ओर से यहां कोई देखने के लिए नहीं आया। अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर नहीं निकले, जबकि दूसरी ओर शहर में पानी-पानी हो गया।
शहर में चल रहा ड्रेनेज सिस्टम का काम
मेरे कार्यकाल से पहले शहर में ड्रेनेज सिस्टम पर काम ही नहीं किया गया। अगर पहले ही शहर के जिम्मेदार लोगों की ओर से लोगों की दिक्कतों को दूर करने का काम किया जाता तो यह हालात ही पैदा नहीं होते। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पूरे शहर में धीरे-धीरे ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया जा रहा है, लोगों को इसका असर जरूर दिखेगा। इससे पहले कुछ नेताओं ने कोई एक भी ढंग का काम नहीं किया, जिससे लोगों को सुविधा मिले, अब वह खुद अपनी की गई गलतियों को लोगों को दिखाते फिर रहे हैं। - उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें