फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के फार्म भरने को लगेंगे दो दिवसीय सुविधा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय सुविधा शिविर लगाने का फैसला लिया गया है। इस सुविधा शिविर के दौरान हर वर्ग से जुड़े व्यक्ति को संबंधित योजना संबंधी अधिकारी जागरूक करेंगे और लाभार्थी की जानकारियों को लेकर आवेदन भरे जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि जो लोग अभी तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और सरकारी दफ्तरों में चक्कर काट रहे हैं, उन्हें अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं। बल्कि जिला प्रशासन द्वारा वीरवार और शुक्रवार उनके घरों के सुविधा प्रदान की जाएगी और सब-डवीजन स्तर पर आयोजित होने वाले सुविधा शिविरों का आयोजन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें लोग हिस्सा लेकर आवेदन करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। दूसरी ओर इस दौरान वो लोग भी आवेदन कर सकेंगे, जो आजतक अपने कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और आज तक उनके आवेदन को स्वीकार ही नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान लाभार्थियों 5 मरले के प्लॉट, पेंशन स्कीम (बुढ़ापा, विधवा, आश्रित), घर की स्थिति (कच्चा/पक्का), पीएमएवाई योजना, बिजली कनेक्शन, घर में शौचालय, एलपीजी गैस कनेक्शन, सरबत सेहत बीमा योजना कार्ड, आशीर्वाद स्कीम, बच्चों को स्कॉलरशिप, एससी/बीसी कॉर्पोरेशन, बैंकों से कर्ज, बस पास, बकाया रहते इंतकाल केस, मनरेगा जॉब कार्ड, 2 किलोवॉट क्षमता तक बिजली बकाया माफी के प्रमाण पत्र, बकाया सीएलयू केस/नक्शे आदि स्कीमों संबंधी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान लोगों के आवेदन भी भरे जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। डीसी की ओर से सुविधा शिविरों को सफल बनाने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें