फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोगों को मिला तीन ओपन एयर जिम का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में लोगों की सेहत को लेकर नगर निगम काफी गंभीर हो गया। लोगों को घर के पास ही बेहतर सेहत सुविधाएं बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में ओपन एयर जिम बनाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर वार्ड नंबर 12 में तीन ओपन एयर जिम बनाए गए हैं। बुधवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली के लोगों को अच्छी सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली को मॉडल सिटी के रूप में बसाया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से हर क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न उठानी पड़े। इस मौके पर विधायक ने समागम में कहा कि मोहाली के विकास में अब पैसे की कोई कमी नहीं है। वह अब तक 50 करोड़ रुपये तो गमाडा से बकाया राशि के रूप में लेकर आए हैं। जबकि बिजली विभाग से 10 करोड़ रुपये की बकाया राशि लाई गई है। जो कि एक्साइज ड्यूटी के रूप में पावरकॉम के पास थी।
इस मौके पर एक बार फिर विधायक सिद्धू ने पूर्व मेयर कुलवंत सिंह पर जुबानी तीर छोड़ा और कहा कि उनके समय में गमाडा और नगर निगम के बीच एमओयू साइन हुआ था। लेकिन तय एमओयू के मुताबिक पैसे नहीं आए थे, जो कि वह अपने स्तर पर लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि वह मोहाली के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। साथ ही इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद परमजीत सिंह हैप्पी, डॉक्टर कुक, दीपक मल्होत्रा, डीआर पाल, नरिंदर लांबा, हरजीत सिंह, मंगलराम, प्यारा सिंह, महिंदर सिंह, भल्ला सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें