लांडरां। लांडरां से बनूड़ को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव फौजी कॉलोनी के नजदीक एक टेंपो ट्रैवलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें टेंपो से निकाल कर तुरंत बनूड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
थाना प्रमुख हरजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे एक टेंपो ट्रैवल में 12 सवारियां कैथल से हिमाचल प्रदेश स्थित धार्मिक यात्रा पर जा रही थीं। जब वे बनूड़ से लांडरां को जाते मार्ग पर स्थित गांव फौजी कॉलोनी के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। इस में एक महिला कृष्णा देवी (30) की मौत हो गई जबकि सानिया (14), नीरू (30) गंभीर रूप में घायल हो गईं। उन्हें पहले बनूड़ के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।