फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया सिटी के दो घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पभात क्षेत्र में स्थित विक्टोरिया सिटी में दो घरों में तब चोरी हो गई, जब दोनों परिवार शादी पर गए हुए थे। चोर घरों से सोने के गहने और कैश ले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि वह हिमाचल के कांगड़ा में एक शादी समारोह में पिछले तीन दिन से गए हुए थे। उनके पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गई है। इस पर शादी समारोह में शामिल होने से पहले ही लौटना पड़ा। चोर घर से करीब 4 तोले सोने के गहने और 12 हजार रुपये नकदी चुरा कर ले गए। चोर घर का मेन दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे। वहीं संदीप के पड़ोसी जगदीश के घर से भी चोर 4-5 तोले सोने के गहने और नकदी ले गए। वह परिवार भी शादी समारोह में शामिल गया था।
इस कॉलोनी के मेन गेट पर सिक्योरिटी गेट बनाकर लगाने के लिए रखा गया था। अभी गेट लगाने का काम दो-चार दिन में होना था। चोर वहां से लोहे का गेट भी ले गए। लोगों ने कहा कि इस एरिया में पुलिस गश्त न होने से ये हालात हैं। लोगों ने मांग की कि पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें