फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Murder: घर से दवा लेने निकले निहंग सिंह की हत्या, पिता का आरोप- बेटी को तंग करते थे आरोपी

Fri, 16 Jun 2023 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतक के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलदेव सिंह (30) दवा लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि कुछ युवक उसके बेटे को तेजधार हथियार से मार गए हैं। वह मौके पर पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लुधियाना में निहंग की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के बाबा इलाके की गिल कॉलोनी में घर से दवाई लेने के लिए निकले निहंग सिंह की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


जब तक इलाके के लोग बलदेव सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो गई थी सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: फिरोजपुर में शक के कारण पत्नी को मार डाला, नाभा में तीन माह की नवविवाहिता की हत्या
विज्ञापन


मृतक के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलदेव सिंह (30) दवा लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि कुछ युवक उसके बेटे को तेजधार हथियार से मार गए हैं। वह मौके पर पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे। उन्होंने उन युवकों को समझाया भी था। वही युवक रंजिश रख रहे थे। उन्हें पूरा शक है कि उन्हीं युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है। ज्वाइंट सीपी जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें