फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या

Thu, 15 Jun 2023 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। बाबा इलाके की गिल कॉलोनी में एक युवक की तेजधार हथियार मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, मृतक की पहचान बलदेव सिंह के तौर पर हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। जब तक इलाके के लोग बलदेव सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई थी।
सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में परिवार वालों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मृतक के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलदेव सिंह (30) जोकि उनके साथ ही था। वह स्वयं बेटी की दवा लेने के लिए चले गए, जबकि बेटा बलदेव सिंह घर की तरफ चला गया था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि कुछ युवक उसके बेटे को तेजधार हथियार मार गए हैं। वह पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे। उन्होंने उन युवकों को समझाया भी था, वही युवक रंजिश रख रहे थे। उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हीं युवकों ने उनके बेटे की हत्या की है। उधर, ज्वाइंट सीपी जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। केस दर्ज कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें