फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: पति के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने डीजीपी से की शिकायत, 14 महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब में एक दुष्कर्म पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए 14 महीने तक भटकती रही। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो उसने डीजीपी तक अपनी शिकायत पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पति का चचेरा भाई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदारों के घर रहने गई विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने अपनी भाभी को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पुलिस के पास कई शिकायतें की गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से की। 

विज्ञापन


घटना के 14 माह बाद खरड़ थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई के लिए थाना सलेम टाबरी पुलिस के पास भेज दी। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

एसआई तमन्ना देवी ने बताया कि डीजीपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2015 में उसकी शादी हुई थी। 13 मई 2020 को उसका पति उसे अपनी चाची के घर छोड़ गया। उसके पति का चचेरा भाई उसे 16 मई को उसके ससुराल ले आया, जहां उसे कोई नशीली चीज खिला दी। उसे बेसुध करके आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के अगले ही दिन मामले की शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी गई थी। 
विज्ञापन


मगर पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दी। मगर उन्होंने मामले की जांच वुमन सेल को सौंप दी जबकि यह मामला सीधा दुष्कर्म का था। वुमन सेल में भी कुछ नहीं हुआ फिर उन्होंने मोहाली एसएसपी को शिकायत दी। वहां से भी वो मामला वुमन सेल के पास भेज दिया गया। 

आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अंत में उन्होंने मामले की शिकायत डीजीपी से की। मामले की जांच खरड़ के थाना सोहाना पुलिस को सौंप दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लुधियाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया। इसके बाद सलेम टाबरी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें