लुधियाना। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर उसे बेचने की फिराक में जा रहे व्यक्ति को थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष नगर निवासी चंद्र लोक कॉलोनी निवासी शाम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जांच अधिकारी हरचरण सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी, लूटपाट व झपटमारी की वारदातें करता है। वह शहर में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर राहों रोड के गहलेवाल कट पर की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया।
हरचरण सिंह ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बाइक उसने कहां से चोरी की थी। आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।