फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता: पांच साल की मासूम ने मांगा खाना, शराब पी रहे बाप ने गला दबाकर मार डाला; गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

आरोपी अरविन्दर की पत्नी घरों में काम करती थी। बच्ची भूख से बेहाल होकर खाना मांग रही थी, जिससे गुस्से में आए अरविन्दर ने उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पांच साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अरविन्दर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में दूरदर्शन एन्क्लेव में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि घटना के समय बच्ची की मां नेहा, जो घरों में काम करती है, ड्यूटी पर गई हुई थी।

बच्ची घर पर थी और भूख लगने पर बार-बार खाना मांग रही थी। आरोपी शराब पी रहा था। बच्ची के रोने और बार-बार खाने की मांग से आरोपी परेशान हो गया। आरोपी का शराब पीने का मजा खराब हो रहा था। गुस्से में आकर उसने बच्ची का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें