फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पतंग दिलाने के नाम पर नाबालिग के साथ कुकर्म, खाली प्लाट में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 08 Jan 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

बच्चे के परिवार वालों द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह इलाके में ही खाली प्लाट के पास खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखा और उसे पतंग दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में डेहलों के गांव में एक युवक ने आठ साल के बच्चे को पतंग दिलाने के नाम पर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे। बच्चे ने घर पहुंच कर दर्द की बात कही। परिवार वालों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना डेहलों की पुलिस ने बच्चे के परिवार वालों की शिकायत पर गांव बूटा निवासी प्रभजोत सिंह जोत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


बच्चे के परिवार वालों द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह इलाके में ही खाली प्लाट के पास खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखा और उसे पतंग दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया। इसी दौरान बच्चे के साथ आरोपी ने कुकर्म किया और बाद में बच्चे को डरा धमका दिया कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे। बच्चा जब घर पहुंचा तो उसके गुप्तांग में काफी दर्द होने लगा तो वह रोते हुए परिवार वालों के पास पहुंचा और सारी बात बताई। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। जल्द ही उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें